ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

अखिलेश का योगी सरकार पर हमला, कानून व्यवस्था समेत हर मोर्चे पर घेरा

 

Lucknow news... समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री खिलेश यादव ने गुरुवार को प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला और कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि उपचुनाव की तैयारी के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देकर पूरी सावधानी से भाजपा का मुकाबला करें। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है। आने वाले चुनावों में भी समाजवादी पार्टी ही भाजपा को हरायेगी। 2027 में भाजपा की विदाई तय है। 

अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय के डॉ राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी पश्चिम बंगाल जैसी घटनाएं हो रही है। बच्चियों की हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था चौपट है। अपराधों में लगातार वृद्धि हुई है। समाजवादी सरकार ने डायल 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा बनाई थी, जिससे महिलाओं के प्रति अपराधों पर लगाम लगी थी। भाजपा ने उसे निष्प्रभावी बना दिया। 

अभी फर्रुखाबाद में दो बालिकाओं की संदिग्ध मौत के मामले में भाजपा सरकार की चुप्पी विचलित करने वाली है। भाजपा केवल राजनीतिक फायदे के लिए, विपक्ष शासित राज्यों में आवाज उठाती हैं लेकिन भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराधों के मामले में मुंह, आंख, कान और नैतिकता के सभी दरवाजे बंद करके बैठ जाती है। 

 यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है। थाना तहसील स्तर तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकार नौकरी देना नहीं चाहती है। कई लाख पुलिस कर्मी भर्ती से छूट गए हैं। शिक्षकों की भर्ती का पेंच फंसा हुआ है। भाजपा की मंशा नौजवानों को डिलीवरी ब्वॉय बनाने की है। रोटी-रोजगार के अभाव में युुवा अवसाद में आत्महत्या कर रहे हैं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर का अवैधानिक प्रयोग होने लगा है। कानून की अनेदखी कर मनमाने तरीके से खासकर एक वर्ग विशेष के घरों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है। भाजपा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। 

 यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पराजय से मुख्यमंत्री सदमें में हैं। पूरी भाजपा में बौखलाहट है। मुख्यमंत्री हर दिन हल्के बयानों से संवैधानिक पद की गरिमा को तार-तार कर रहे है। योगी जी जनता का भरोसा खो चुके है। जनता उनके झूठ और फर्जी बकवास को सुनकर ऊब चुकी है। जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। मुख्यमंत्री जी ने सात साल की सरकार में समाजवादी पार्टी के खिलाफ विषवमन करने और बदनाम करने तथा सत्ता का दुरुपयोग के अलावा कोई काम नहीं किया है। जनता इनकी सत्ता लिप्सा को समझ चुकी है। आने वाले चुनावों में जनता इनका बोरिया बिस्तर बांध देगी।

akhilesh yadav
akhilesh singh
akhilesh yadav perfume
akhilesh yadav whatsapp group link
bicycle samajwadi party
india today magazine akhilesh yadav
lalu prasad yadav
red cap samajwadi party
samajwadi attar
samajwadi electricity help
samajwadi jhanda tiranga
samajwadi parfum
samajwadi party bicycle
samajwadi party dress
samajwadi party perfume
samajwadi party perfume price
samajwadi party perfume raid
samajwadi party red cap
samajwadi perfume
samajwadi perfume price
samajwadi perfume raid
samajwadi saikil
shivpal yadav
yogendra yadav

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ