लखनऊ। बिहार में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इंससानिययत को शरर्मसार कर दिया है। वीडियो से प्रदेश की कानून व्यवस्था तो कटघरे में खड़ी है ही, साथ ही नीतीश सरकार के सुशासन की पोल भी खुल गई है। वायरल वीडियो के बहाने विरोधी सरकार पर हमलावर हो गए हैं। साथ ही इसने पूरे सभ्य समाज को झकझोर कर रख दिया है। वायरल वीडियो में कुछ लोगों ने एक शख्स को पकड़े नजर आ रहे हैं। इस शख्स की कमर में रस्सी भी बांधी गई है ताकि वह भाग नहीं सके। बाद में एक शख्स उसके मल द्वार में मिर्च पाउडर डालता और दूसरा शख्स पेन से उसे अंदर करता नजर आ रहा है। हर कोई ये वीडियो देखकर इसे तालिबानी सजा करार दे रहा है।
वीडियो में बंधक व्यक्ति कों बाइक चोर बताया जा रहा है। आरोप है कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने क्षेत्र में कहीं बाइक की चोरी की थी। इसके बाद वो लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों की भाषा से लग रहा है कि वीडियो बिहार का है। वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत, राजद और कई अन्य लोगों ने ट्वीट भी किया है। राजद ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है।
वीडियो पर राजद ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार और सरकार को आड़े हाथ लिया। राजद ने लिखा कि नीतीश भाजपा का महागुंडाराज और महाजंगलराज। यह तालिबान से भी बदतर है। बिहार में रोज सैकड़ों मर्डर हो रहे हैं और सीएम को होश-ओ-हवास नहीं है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीली टीशर्ट और जींस पहने शख्स को कुछ लोग पकड़ लेते हैं। इसके बाद एक शख्स पाॅलीथीन में लाल मिर्च का पाउडर लेकर आता है। इसके बाद आरोपी चोर के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च डाली जाती है। फिर बेरहमी से स्टिक के जरिए उसे अंदर डाला जाता है। इस दौरान आरोपी जोर-जोर से चिल्लाता रहता है।
हालांकि वीडियो कहा का है। इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल है। किसी किराना स्टोर के बाहर इस वीडियो को शूट किया गया है। वीडियो में एक शख्स जब बाइक चोर को थाने में भेजने की बात कहता है तो दूसरा शख्स कहता है कि थाना वाला काहे बुलाएगा, थाना वाला छोड़ देगा।
0 टिप्पणियाँ