ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: DM के जनता दर्शन में शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, महिलाओं को मिला आशियाना, हटा अतिक्रमण

 

Barabanki News... जनता दर्शन में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया किया जा रहा है। DM शशांक त्रिपाठी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कार्यालय प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आमजन की समस्याएं/शिकायतें सुनी जाती हैं। जिलाधिकारी द्वारा संबन्धित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं। इसी तरह जिले की समस्त तहसीलों में सम्बंधित एसडीएम द्वारा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई की जाती है। कोई भी फरियादी अपनी समस्या/शिकायत को सीधे जिलाधिकारी से या सम्बंधित तहसीलों में एसडीएम से मिलकर अपनी समस्या/शिकायत सम्बंधी प्रार्थना पत्र दे सकते है जिस पर त्वरित कार्यवाही कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित कर रखा है कि जनता दर्शन में प्राप्त होेने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। साथ ही निर्देशित किया कि जो शिकायत विभिन्न माध्यम से संज्ञान में आ रही हैं उनपर त्वरित कार्यवाही करें तथा अपने विभागीय स्तर पर भी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करें। 

जनता दर्शन में आई फरियादी प्रियंका, श्यामा देवी और शिवकुमारी को जिलाधिकारी के निर्देश पर रहने के लिए आशियाना मिला। तो वहीं शिकायतों का निराकरण करते हुए चकमार्गो से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। अन्य शिकायतों की भी गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। डीएम के प्रयासों के बाद जनता की समस्याएं तेजी से निस्तारित की जा रही है। 

निम्न समस्याओं का हुआ निस्तारण

 1. प्रियंका पत्नी निर्मल निवासी गांधीनगर, बाराबंकी ने काशीराम शहरी आवास योजना के तहत खाली पड़े आवास को दिलाये जाने की फरियाद लगाई थी जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर आवेदिका को मो0 ओबरी में निर्मित काशीराम आवास आवंटित किया गया।

2. श्यामा देवी पत्नी सहजराम निवासी बाल बिहार ने भी काशीराम कॉलोनी में आवास दिलाने के लिये प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके क्रम में उन्हें मोहल्ला अभयनगर में निर्मित काशीराम आवास कॉलोनी में आवास आवंटित किया गया।
 
3. सीमा श्रीवास्तव आदि निवासी फतेहपुर ने गाटा संख्या 1619 को आने जाने हेतु रास्ते की नपाई कराने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके क्रम में मौके पर चाकमार्ग /रास्ता की पैमाइस कर निशानदेही करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्यवाही की गई। 

4. मुरारीलाल निवासी अमोली कलां रामनगर ने मा0 उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में रास्ते से अतिक्रमण हटाने का पत्र दिया था। जिसके तहत आदेश का अनुपालन करते हुए सम्बंधित अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की गई। 

5. पुत्तीलाल निवासी मातनपुरवा, फतेहपुर ने चाकमार्ग संख्या 873 की पैमाइस कराने का अनुरोध किया था। उक्त के क्रम में राजस्व एवं पुलिस टीम और ग्राम विकास अधिकारी की मौजूदगी में पैमाइस कर मौके पर निशान लगवा दिए गए है। वर्तमान में कोई अतिक्रमण नहीं है, मनरेगा योजना से उक्त चाकमार्ग की पटाई की जायेगी। 
 
6. महंत रामजी निवासी मो0 नूरवाफ टिकैतनगर, सिरौलीगौसपुर ने गाटा संख्या 261 चाकमार्ग व 245 बंजर से अवैध कब्जा हटवाने का प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर सम्बंधित अधिकारियों द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। 

7. सौरभ वर्मा सभासद निवासी मो0 पचघरा 2 फतेहपुर ने खेत में आने जाने हेतु रास्ते को खुलवाए जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके निस्तारण के क्रम में राजस्व व पुलिस टीम द्वारा जांच की गई जिसमें उक्त गाटा से जुड़ा कोई चाकमार्ग नहीं है। लेकिन आपसी सहमति से पूर्व में आवागमन वाले रास्ते को खुलवा कर आवागमन शुरू करा दिया गया।

 8. विनीत सिंह निवासी ग्राम कंधईपुर तहसील सिरौलीगौसपुर ने एक आदेश के अनुपालन की फरियाद लगाई थी, जिसके क्रम में चिट्ठा बटवारा के आधार पर कब्जा दिलाया गया। 

 9. गोपी नाथ ग्राम बिलौली, फतेहपुर निवासी ने चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी।जिसके क्रम में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा चकमार्ग को चिन्हाकित कर दिया गया है वर्तमान में किसी का अवैध कब्जा नहीं है। 

10. शिव कुमारी निवासी विकास भवन द्वारा काशीराम कॉलोनी में आवास आवंटित कराने का प्रार्थना पत्र दिया था। जिसके क्रम में प्रार्थनी को अभयनगर में निर्मित काशीराम कॉलोनी में आवास आवंटित किया गया है। 

11. शिव किशोर ग्राम रंजीतपुर मोहम्मदपुर द्वारा एसडीएम फतेहपुर को प्रार्थना पत्र देकर चाकमार्ग पर अवैध कब्जे को हटवाने की फरियाद लगाई गई थी जिसके निस्तारण में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा चाकमार्ग की पैमाइस कराकर निशानदेही करवा दी गयी है। आवागमन सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है। 

12. बृजलाल निवासी जगनेहटा नवाबगंज द्वारा चाकमार्ग संख्या 467 स्थित ग्राम जोल्हामऊ तहसील रामनगर से अतिक्रमण हटवाने के लिये प्रार्थना पत्र दिया था जिसके निस्तारण के क्रम में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा पैमाइस कराकर निशानदेही कराकर अविध अतिक्रमण हटवा दिया गया है। 

13. टिंकू, राकेश अमित आदि निवासी जगनेहटा नवाबगंज ने प्रार्थना पत्र देकर रास्ते की जमीन पर विपक्षियों द्वारा नींव खोदकर दीवाल बनाये जाने सम्बंधी शिकायत की थी। जिसके क्रम में पुलिस व राजस्व टीम द्वारा दोनो पक्षों के मध्य आपसी सहमति बनाकर विवाद का निस्तारण कराया गया। 

14. ओम प्रकाश निवासी चिनहट लखनऊ ने पाराखन्दौली स्थित भूमि पर मेड़बंदी धारा 24 के आदेश का अनुपालन कराने के लिये पत्र दिया था। जिसमें पक्ष एवं विपक्ष की उपस्थिति में मेड़बंदी कराई गई। 

15. श्यामसुंदर एडवोकेट निवासी अशरफाबाद हैदरगढ़ द्वारा जल निगम की टोटी लगवाए जाने व अन्य शिकायत के सम्बंध पत्र दिया था। जिसके क्रम में विभाग द्वारा उक्त समस्या का समाधान करा दिया गया है।

16. हनोमान निवासी बाकरगंज, हैदरगढ़ ने माँ की गलत वरासत करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही व भूमि से अवैध कब्जा हटवाने सम्बंधी प्रार्थना पत्र दिया था। उक्त के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

DM's Janata Darshan complaints are being resolved quickly, women got shelter, encroachment removed


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ