ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: बिन्द्रा स्वीट्स के उत्पाद बिगाड़ सकते हैं सेहत, छापेमारी में हुए हैरान करने वाले खुलासे

 

Barabanki News... जिलाधिकारी के निर्देश पर नवाबगंज उपजिलाधिकारी आनन्द तिवारी एवं सहायक आयुक्त ;खाद्य-II डॉ शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं नगरपालिका की टीम द्वारा संयुक्त बिन्द्रा स्वीट्स के गोकुल नगर ओवरी स्थित कारखाने पर छापामार कार्रवाई की गयी। इस दौरान कारखाने में अत्याधिक गंदगी पायी गयी। जंग लगे फीजर में अत्याधिक गंदगी के साथ फंगसयुक्त व दूषित दही, खोवा व क्रीम पायी गयी, बाहर छेना में मक्खी पायी गयी। 

 मौके पर कार्यरत कर्मचारियों ने हेड कवर, माॅस्क, ऐप्रन नहीं पहना था तथा इनकी व्यक्तिगत स्वाच्छता भी संतोषजनक नहीं थी। कारखाने में तैयार मिठाईयों का उचित रख-रखाव नहीं पाया गया। वेस्ट डिस्पोजल भी खुली नालियों में किया जा रहा था। सभी तैयार मिठाईयाॅ खुले में बाहर रखी थी जिनपर मक्खियाॅ व गंदगी थी। कार्मिको के लिये अलग से चेन्ज रूम के व्यवस्थ नहीं थी। मानक से अधिक रंगों का प्रयोग किया जा रहा था। मौके पर खाद्य कारोबारकर्ता संदीप यादव उर्फ सोनू यादव की मौजूदगी में कारखाने से खाद्य पदार्थ-बेसन, लाल बॅूदी, पीली बॅूदी, गुलाब जामुन, छेना, दही एवं खोया का नमूना संग्रहित किया गया एवं मौके पर ही बेसन एवं बूॅदी मात्रा लगभग-310 क्रि0ग्रा0 जिसका अनुमानित मूल्य-55000 सीज किया गया। इसके अतिरिक्त दूषित खोया एवं बेसन मिठाई, दही लगभग-200 क्रि0ग्रा0 जिसका अनुमनित मूल्य-40000 विनष्ट कराया गया। उक्त के दृष्टिगत कारखाने से खाद्य व्यवसाय का संचालन तत्काल बन्द करा दिया गया। इसके पश्चात टीम द्वारा आवास विकास कालोनी स्थित बिन्द्रा स्वीट्स के रिटेल सेन्टर पर भी छापे मारी की गयी तथा यहा सेे करारा जीरा एवं चायपत्ती का नमूना संग्रहित किया गया। साई स्वीट्स एवं शत्रोहन स्वीट्स से बूॅदी लड्डू, पनीर व छेना का नमूना जाॅच लिया गया। साॅई स्वीट्स के कारखाने की हाइजेनिंक स्थित संतोषजनक न पाये जाने के कारण कारखाने से खाद्यकारोबार का संचालन तत्काल बन्द करा दिया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री नीरद पाण्डेय, कर निर्धारण अधिकारी नगरपालिका बाराबंकी कमलेश चैबे खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री भगौती प्रसादए श्रीमती पल्लवी तिवारीए 
 प्रिया त्रिपाठी, अनुराधा मिश्रा व श्री अरूण कुमार मौजूद थे जिनके द्वारा निम्न प्रवर्तन कार्यवाही सम्पादित की गयीः.

 बिन्द्रा स्वीट्स
 आवास विकास कलोनी,
1. बेसन
 2. लाल बूॅदी
 3. पीली बूॅदी 
4. गुलाब जामुन 
5. छेना 
6. छही 
7. खोया 
8. करारा जीरा 
9. चायपत्ती 

2 साई स्वीट्स आवास विकास 

 10. बूॅदी लड्डू
. पनीर 
3 शत्रोहन स्वीट्स आवास विकास 
 12. छेना 4
वर्मा इण्टरप्राइजेज भिलवल हैदरगढ़ 
 13. कोल्डडिंक (स्पाइस ब्राण्ड) 5 के0जी0एन0 इण्टर प्राइजेज हैदरगढ़ बाराबंकी 14. पैकेज्ड डिंªकिंग वाटर (थम्सअप ब्राण्ड) 

 6 माँ शैल कुमारी टेडर्स पोखरा रोड़ हैदरगढ़ 

15. पैकेज्ड डिंकिंग वाटर ( मिरिन्डा ब्राण्ड) 

उपरोक्त नमूनें जाच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे है । 
जाच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सम्बंधित कारोबारियों पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी । कुल संग्रहित नमूनों की संख्या. 15 

 सीजर. बेसन 110 क्रि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य.15000ध्. ( बिन्द्रा स्वीट्स), बॅूदी 200 क्रि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य. 40000ध्. ( बिन्द्रा स्वीट्स) 

 विनष्टीकरण- ( बिन्द्रा स्वीट्स) जला हुआ खाद्य तेल-70 क्रि0ग्रा0 दूषित खोया मिठाईयाॅ 75 क्रि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य. 22000ध्. दही 100 क्रि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य. 6000ध्. दूषित बेसन मिठाई 40 क्रि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य. 8000ध्. दूषित बर्फी 05 क्रि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य. 1000 ( शत्रोहन स्वीट्स), कुल सीजर-55000/- रसगुल्ला 10 क्रि0ग्रा0 अनुमानित मूल्य. 3000 ( साई स्वीट्स), कुल विनष्टीकरण-40000/- उपरोक्त दूषित खाद्य पदार्थ को नगर पालिका की जे0सी0बी0 द्वारा जमीदोज कराया गया।

Bindra Sweets' products can spoil health, flaws found in raids

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ