ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: संगठन सृजन अभियान में सीनियर नेताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

Barabanki News... आज जब देश के संविधान और लोकतन्त्र पर खतरा है तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम हो जाती है। जो कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन से जुड़ा है, वही संगठन की रीढ़ है और उसी के बल पर कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। जनपद का कांग्रेस पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है। इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान समर्पित कार्यकर्ता को जाता है, जिसने बूथ पर पहुंचकर मजबूत संगठन बनाया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया गया संगठन सृजन अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि यही हमारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।
उक्त उद्वगार आज पूर्व सांसद डा. पीएल पुनिया ने अपने ओबरी आवास पर कांग्रेस परिवार द्वारा अयोजित संगठन सृजन कार्यक्रम की महत्वपूर्णं बैठक में व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन राम हरख रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेशीय क्वार्डिनेटर ममता चौधरी, नगर कांग्रेस कमेटी के क्वार्डिनेटर दिनेश सिंह तथा फ्रण्टल संगठनों के क्वार्डिनेटर अतुल सिंह मौजूद थे। 

 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला ने प्रदेशीय क्वार्डिनेटर ममता चौधरी, दिनेश तथा अतुल सिंह का स्वागत किया तथा पूर्व सांसद डा0 पीएल पुनिया ने देवा महादेवा की धरती पर सभी का आभार व्यक्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी क्वार्डिनेटर ममता चौधरी ने कांग्रेस कमेटी का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि, संगठन में देश की आधी आबादी महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है, बिना महिलाआंे की भागीदारी के कोई भी संगठन पूर्ण नही हो सकता। हमें महिला शक्ति को जागरूक कर संगठन से जोड़ना होगा तभी हम जमीनी बदलाव ला सकेंगे। 

 नगर कांग्रेस कमेटी के क्वार्डिनेटर दिनेश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि, संगठन सृजन अभियान केवल एक कार्यक्रम नही ये हमारे संघर्ष की बुनियाद है जिससे हमें एक नई कांग्रेस का गठन करना है। जो जुझारू संघर्ष करके जननायक राहुल गांधी के सपनों को साकार कर सके और हमारे हर बूथ पर कांग्रेस का झण्डा फहरा सके इसके लिये हमने संगठन सृजन कार्यक्रम करके समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैय्यार करनी है। फ्रण्टल संगठनों के क्वार्डिनेटर श्री अतुल सिंह ने संगठन को सक्रीय और सजग बनाने के लिये नियमित बैठकें, सम्पर्क अभियान और सोशल मीडिया के जरिये जन संवाद को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुये कहा कि, युवा और सोशल मीडिया आज की राजनीती के सबसे प्रभावशाली हथियार है हमें डिजिटल स्तर पर भी कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से स्थापित करना होगा, ताकि झूठ और नफरत के खिलॉफ सच्चाई की आवाज बुलन्द हो सके।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि, आज की महत्वपूर्ण। संगठन सृजन अभियान तथा मासिक बैठक का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य संगठन श्रजन अभियान पर व्यापक विचार विमर्श और आगामी कार्ययोजना को अन्तिम रूप देना था जिसमें प्रदेश के नियुक्त क्वार्डिनेटरों तथा हमारो मार्गदर्शक पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया जी का मार्गदर्शन महत्वपूर्णं स्थान रखता हैं, कांग्रेस संगठन द्वारा देश और प्रदेश की सरकार का असली चेहरा आवाम के सामने रखना है। जिसके लिये संगठन ही किसी आन्दोलन की आत्मा होता है। जबतक हमारी जड़ें बूथ स्तर तक मजबूत नही होती हैं तबतक हम जन आवाज को प्रभावी ढंग स नही उठा पाऐंगे। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये बैठक का समापन किया।

 बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डा0 पीएल पुनिया, क्वार्डिनेटर ममता चौधरी, अमरनाथ मिश्रा, सरजू शर्मा, आदर्श पटेल, मोहम्मद इजहार, केसी श्रीवास्तव, वीरेन्द्र यादव, संजीव मिश्रा, शिव बहादुर वर्मा, सरवर सिद्दीकी, अली अब्बास जैदी, अनुराग यादव, रामानुज यादव, विजयपाल गौतम, आरडी राव, मोईनुदीन अंसारी, साईस्ता अख्तर, जमील प्रमुख, इरफान कुरैशी, शबनम वारिस, सन्तशरण बाबा, आमिर किद्वई, अखिलेश वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, फरीद अहमद, सौरभ पाण्डेय, सुशील वर्मा, सद्दाम हुसैन, जलालुद्दीन गुड्डू, भष्मा प्रसाद मिश्रा, प्रीति शुक्ला, नेकचन्द्र त्रिपाठी, पूनम जाटव, मंगल जयसवाल, तस्लीमन खान, पिंकी पाण्डेय, रजनी श्रीवास्व, मधु यादव, सरोज गौतम, नसरीन खातून, दीपा रावत, दीपा वर्मा, अंजु रावत, शांती सोनी, महेन्द्र पाल वर्मा, मोहम्मद आरिफ, आलोक श्रीवास्तव, अरूण कुमार मौर्या, अंजू गौतम, सचिन त्रीपाठी, राजेन्द्र गोस्वामी, नन्द किशोर वर्मा, अर्जुन कुमार, मोहम्मद जीशान, देवेन्द्र सिंह मोनू, आमिर सिद्दीकी, राजेश पाण्डेय, नफीस मियां, रेशमा खालिद, गुड्डू राईन, अहमद सईद, मोनू वर्मा, पुत्तू लाल वर्मा, रमेश कश्यप, सना चौधरी, सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Senior leaders filled the Congress workers with enthusiasm during the organization creation campaign


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ