Barabanki News... पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सक्रिय बीट पुलिसिंग से कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु 1289 बीट मामलों का सफल निस्तारण कराया गया है।
क्या है बीट पुलिसिंग?
आपको बता दें कि SP अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को अत्याधिक प्रभावी बनाये रखने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को बीट पुलिसिंग को सशक्त करने हेतु निर्देशित किया गया। बीट कांस्टेबल जनता एवं पुलिस के बीच की पहली कड़ी होता है, स्थानीय स्तर पर उसकी सक्रियता और संवेदनशीलता ही क्षेत्र की सुरक्षा तय करती है। बीट पुलिसिंग एक पारंपरिक और प्रभावशाली पुलिसिंग प्रणाली है, जिसमें थाना क्षेत्र को भौगोलिक, जनसंख्या और अपराध की स्थिति के आधार पर छोटे-छोटे बीट क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है। जिनकी जम्मेदारी बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी को सौंपी जाती है। पुलिसकर्मी द्वारा अपनी बीट में नियमित गश्त कर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, मोहल्ला समितियों, विद्यालयों आदि से सम्पर्क कर संवाद स्थापित करना एवं उन्हे सुरक्षा का एहसास दिलाना, अपराधियों की संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी, संवेदनशील सूचना संग्रहण एवं शिकायतों का त्वरित निवारण करना है।
जब बीट पुलिसकर्मी को किसी प्रकार की संदिग्ध या असामान्य गतिविधि, संभावित अपराध की सूचना जैसे मारपीट, जमीनी विवाद, पुरानी रंजिश रखने वालों एवं अन्य घटनाओं से कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना के दृष्टिगत सामाजिक शांति बनाये रखने एवं अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु सम्बन्धित थाने पर बीट सूचना अंकित कराई जाती है। बीट उ0नि0/निरीक्षक द्वारा अंकित बीट सूचना के आधार पर घटनास्थल पर जाकर जांचकर समस्याओं का निराकरण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की जाती है और सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार पाबंद कराने की कार्यवाही अमल में लायी जाती है अन्यथा की स्थिति में अभियुक्त से पाबंद कराई गई धनराशि की वसूली नियमानुसार कराई जाती है।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के आदेशानुसार सशक्त बीट पुलिसिंग के तहत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले सम्भावित आसामाजिक तत्वों/घटना के सम्बन्ध में बाराबंकी पुलिस के समस्त थानों द्वारा माह अप्रैल-2025 से अब तक कुल 1490 बीट सूचना अंकित कराई गयी हैं, जिसमें से 1289 बीट सूचनाओं का सफल निस्तारण किया गया।
निस्तारित प्रमुख प्रकरण-
1. थाना जैदपुर-
प्रथम पक्ष के मो० अल्ताफ पुत्र मो० समी आदि व द्वितीय पक्ष के मो० अहमद पुत्र मो० नसीम आदि निवासी गण ग्राम अहमदपुर थाना जैदपुर के मध्य लगभग 10 वर्षों से खिडकी के सामने पिलर लगाने का विवाद था। बीट सूचना पर वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आपसी समझौता पर विवाद का निस्तारण कराया गया।
2. थाना बदोसराय-
ग्राम अरियामऊ में प्रथम पक्ष के शिवमूरत निवासी अरियामऊ थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी व द्वितीय पक्ष के प्रदीप यादव निवासी अरियामऊ थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी के मध्य लगभग 03 वर्ष से चकमार्ग भूमि गाटा सं0 380/0.0074 हे0 का विवाद था। बीट सूचना पर वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस व राजस्व टीम द्वारा विवादित भूमि की पैमाइस कर निस्तारण कराया गया।
3. थाना जहाँगीराबाद-
प्रथम पक्ष के सुरेन्द्र नि० गांधी पार्क टकरोही थाना इन्दिरा नगर लखनऊ व द्वितीय पक्ष के गौरांग गुप्ता पुत्र स्व० विजय कुमार गुप्ता नि० शक्ति माता मन्दिर फतहापुरवा तकरोही थाना इंदिरा नगर लखनऊ के मध्य 02 वर्षों से जमीन पर कब्जेदारी के विवाद था। बीट सूचना पर वैधानिक कार्यवाही क्रम में स्थानीय पुलिस टीम व राजस्व टीम द्वारा विवादित जमीन की पैमाइस कर विवाद का निस्तारण कराया गया।
4. थाना फतेहपुर-
प्रथम पक्ष के ओंकार नाथ व द्वितीय पक्ष के राम महेश निवासी गण ग्राम साढेमऊ थाना फतेहपुर जपनद बाराबंकी के मध्य 02 वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद को बीट सूचना पर वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा दोनो पक्षो के आपसी सहमति/समझौते पर विवाद का निस्तारण कराया गया।
5. थाना कोठी-
प्रथम पक्ष के हदीशुननिशा निवासी बेसनपुर थाना कोठी द्वितीय पक्ष के मुस्तकीम निवासी उपरोक्त के मध्य 02 वर्षों से रास्ते पर अतिक्रमण का विवाद था, बीट सूचना पर वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आपसी समझौता पर विवाद का निस्तारण कराया गया।
6. थाना देवा-
प्रथम पक्ष फूलचन्द व द्वितीय पक्ष रामचन्द्र निवासी गण खेवली थाना देवा जनपद बाराबंकी के मध्य 01 वर्ष से जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद है । बीट सूचना पर वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा विवादित जमीन का बंटावारा 1/2 बराबर-बराबर हिस्सों में कर लेने के आपसी समझौते पर उक्त विवाद का निस्तारण कराया गया।
7. थाना मसौली-
प्रथम पक्ष के मो० हारून निवासी अन्दहा थाना मसौली द्वितीय पक्ष के आशू मौर्य निवासी उपरोक्त के मध्य 01 वर्ष से छज्जा लगाने का विवाद था, बीट सूचना पर वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा सम्रान्त व्यक्तियों की उपस्थिति में वार्ता कर, आपसी सहमती में निस्तारण किया गया।
8. थाना बड्डूपुर-
प्रथम पक्ष राजकुमार द्वितीय पक्ष के रामसागर निवासीगण ग्राम कीरतपुर मजरे शैलीकीरतपुर थाना बडूडूपुर बाराबंकी के मध्य लगभग 01 वर्ष से मेड़ बनाने को लेकर विवाद था। बीट सूचना पर वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आपसी सहमति से हुए समझौता पर निस्तारित कराया गया।
9. थाना सतरिख-
प्रथम पक्ष के जितेन्द्र व द्वितीय पक्ष के सुजीत निवासीगण ग्राम हांसेमऊ थाना सतरिख जनपद बाराबंकी के मध्य 01 वर्ष से पानी निकलने के लिए नाली में लगने वाले चैंबर को लेकर विवाद था, बीट सूचना पर वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आपसी समझौता पर विवाद का निस्तारण कराया गया।
10. थाना हैदरगढ़-
प्रथम पक्ष के सुरेश मिश्रा व द्वितीय पक्ष के संतोष मिश्रा निवासीगण ग्राम भैरमपुर थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी के मध्य 08-10 माह पूर्व से जमीन पर घूर लगाने को लेकर विवाद था, बीट सूचना पर वैधानिक कार्यवाही के क्रम में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा आपसी समझौता पर विवाद का निस्तारण कराया गया।
This system of SP is proving to be effective in making law and order effective, 1289 cases have been successfully disposed of.
0 टिप्पणियाँ