राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा सिरौलीगौसपुर ने BEO का किया स्वागत
Barabanki News... नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सिरौलीगौसपुर फिजा मिर्ज़ा का स्वागत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ शाखा सिरौली गौसपुर के पदाधिकारियों ने उत्साह पूर्वक किया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों व अध्यापकों से परिचय प्राप्त किया। बीईओ ने अध्यापकों की सभी समस्याओं के निदान की बात कही।
आपको बता दें कि फिजा मिर्जा इससे पहले मसौली में इसी पद पर तैनात थीं। मसौली में तैनाती के दौरान उनके सराहनीय कार्यों की वजह से उन्हें सम्मानित भी किया गया था। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा के सिरौलीगौसपुर तहसील में आने से लोगों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी सौरभ दीक्षित अध्यक्ष, राज नारायण तिवारी महामंत्री, विनोद कुशवाहा कोषाध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा संगठन मंत्री, त्रिभुवन सिंह प्रचार मंत्री, सर्वजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, सौरभ त्रिवेदी, बृजेश शुक्ला, अमित कुमार, पवन कुमार, अज़ीज़ अंसारी, शादाब अहमद, नेहा शुक्ला, वंदना वर्मा, अमित रावत, विवेक सिंह वर्मा, अब्बास आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Effective teaching to make the block masterful – Fiza Mirza
0 टिप्पणियाँ