ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: खेत की झोपड़ी में मिला रखवाली करने गए युवक का शव, हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

 

रिपोर्ट-अमित गुप्ता 


 Barabanki News... जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेत में बनी एक झोपड़ी में संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक के शरीर पर चोट और झोपड़ी की थुनिया में खून के निशान मिले हैं। इससे युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक घुंघटेर थाना क्षेत्र के बजगहनी का अरविंद कुमार (35) पुत्र रामपाल प्रतिदिन की भांति शुक्रवार रात करीब आठ बजे बजगहनी-रैंगवा संपर्क मार्ग पर पुल के पास खेत में बनी झोपड़ी में रखवाली के लिए गया था। अगले दिन सुबह देर तक घर न लौटने पर माता प्रसाद की बिटिया कविता उसे देखने खेत गई, तो उसे तख़त पर अरविंद का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी उसने घर आकर दी, तब घर के सभी सदस्य मौके पर गए और लोगों को सूचना दी। अरविंद के शरीर पर छाती और गले में चोट के निशान है झोपड़ी की थुनिया में खून लगा मिला है और दाहिना हाथ टूटा हुआ है। 

 माता प्रसाद के अनुसार करीब 15 वर्ष पूर्व अरविंद उनको आईआईएम सड़क लखनऊ में घूमता मिला था। जिसे वह अपने साथ ले आए थे। तबसे वह घर के सभी काम करता था और खेतों की रखवाली भी करता था। अरविंद ने उन्हें बताया था कि उसकी बुआ कुर्सी के निकट मदारपुर में रहती थीं। माता प्रसाद उसे लेकर बुआ के वहां गए थे और उसके बाद अरविंद के पिता की मौत पर भी गए थे। तब उन्होंने अरविंद से कहा कि तुम जहां रहना चाहते हो वहां रहो, तो अरविंद ने वहां रहने से मना कर दिया और यहीं रह रहा था। अरविंद के पिता ने सब जगह जमीन बेच दी थी और बाबा हो गए थे। माता प्रसाद अरविंद की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। वहीं इस संबंध में घुंघटेर थानाध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका। वहीं क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट से हत्या का कारण पता चलेगा।



The body of a young man was found in a hut in a farm, there was a stir


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ