ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: चौधरी ने उंगलियों पर गिना दिया, सपा ने आजम खान के लिए क्या किया? सवाल उठाने वाले जान लें!

 

Barabanki News... समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद और संस्थापक सदस्य आजम खान की पत्नी का तंजीम फातिमा के बाद सपा में घमासान मचा है। ऐसे में सपा के सीनियर नेता और यूपी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी ने आजम खान की हर तरह से मदद की है और हम सब उनके साथ हैं। 111 नगर के गांधी भवन में एक समाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद बाराबंकी मिरर से खास बातचीत के दौरान राम गोविंद चौधरी ने कहा कि आजम खान के साथ पूरी समाजवादी खड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके लिए अखिलेश यादव ने साइकिल यात्रा की। राम गोविंद चौधरी ने कहा जब मैं नेता विरोधी दल था, तौ चरण सिंह की मूर्ति पर धरना देता था। हाउस में मैं हमेशा उनके मुद्दे को उठाता रहता था। उऩ्होंने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है।

   

आपको बता दें कि पिछले दिनों आजम खान की पत्नी और पूर्व सांसद तजीन फातिमा ने कहा था कि अब वो वक्त आ गया है कि हम अपने हितों के लिए राजनीति करें, जो हमारे दर्द को समझे उसकी का साथ दें। तजीन फातिमा ने ये भी कहा था कि अब सिर्फ अल्लाह से ही उम्मीद है। इस बयान के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे और आजम समर्थक सपा और उसके मुखिया अखिलेश यादव को सवालों के कटघरे में खड़े कर रहे थे। 111 तजीन फातिमा के बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके पास बस तीन विकल्प हैं। अब उन्हें न्याय तभी मिल सकता है, जब ये सरकार बदल जाए, तो ऐसे में सरकार बदलने पर ही आजम खान को राहत मिल सकती है। आप सब मिलकर सरकार बदलें। उन्होंने दूसरा रास्ता अदालत को बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिल सकता है। तीसरा विकल्प भगवान और ईश्वर को बताया था। उन्होंने कहा था कि सबका भरोसा भगवान और ईश्वर पर है। न्याय तभी मिलेगा जब सरकार बदल जाए या फिर भगवान से मिलेगा।

What did SP do for Azam Khan? Let the questioners know


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ