बाराबंकी। किसान देश का अन्नदाता है। उसकी परेशानी मेरी अपनी परेशानी है। देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में मेंथा की खेती की किसानों की समस्या को प्रमुखता से मेरे द्वारा लोकसभा में उठाकर उसके निस्तारण का संघर्ष शुरू हो चुका है। मेंथा का एचएसएन कोड को बदलवाने के बाद अब उस पर से जीएसटी मुक्त कराना हमारा प्रमुख ध्येय है। उक्त विचार कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने सिद्धौर ब्लॉक में आयोजित राजीव गांधी युवा पंचायत में व्यक्त किए।
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा किअन्नदाता को खाद पानी बिजली समय से सही दाम से मुहैय्या हो। उसकी लड़ाई किसान विरोधी भाजपा सरकार से आपके सहारे लड़ी जानी है। मै खुले मंच से आपसे अनुरोध करता हूँ कि, धान खरीद केन्द्रों पर अगर कोई मनमानी या ज्यादती आपके साथ होती है तो उसकी जानकारी आप हमें दें। हम आपकी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
भाजपा की महिला सांसद जो फिल्म अभिनेत्री भी हैं किसान आन्दोलन पर उन्होंने अशोभनीय बयान देकर देश के अन्नदाता के प्रति भाजपा कि क्या सोंच हैं। उसको उजागर कर दिया है। हम इस किसान पंचायत के जरिये भाजपा सांसद के बयान की तीव्र निन्दा करते है। और उनको भाजपा से निकाले जाने और किसान से माफी मांगे जाने की मांग करते हैं।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मोनू द्वारा आयोजित राजीव गांधी युवा किसान पंचायत की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन तथा संचालन अरविन्द सिंह द्वारा किया गया। किसान पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में किसान कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष जगदीश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महासचिव दिनेश सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। किसान पंचायत के समापन के बाद सभी अतिथीगणों ने ग्राम बसन्तपुर में जाकर वृक्षारोंपण किया।
किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महासचिव दिनेश सिंह ने स्वागत से अभिभूत होकर किसान कांग्रेस बाराबंकी को इस सफल कार्यक्रम की बधाई देते हुये कहा कि, कांग्रेस पार्टी ही आज देश में एक एैसी पार्टी है जो पूरी गम्भीरता और जिम्मेदोरी के साथ देश के अन्नदाता के मान सम्मान और स्वाभिमान की बात करती है। भाजपा हमेशा से किसान विरोधी रही है अभी उनकी एक महिला सांसद ने किसान आन्दोलन पर बहुत ही अशोभनीय बात कहकर भाजपा कि किसान विरोधी नीति को उजागर कर दिया है।देश के अन्नदाता के बारे में अशोभनीय बात कहने के लिये भाजपा सांसद फिल्म अभिनेत्री कंगना रानोट सामूहिक रूप से किसानों से माफी मांगे और भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व उन्हें पार्टी की सदस्यता से बर्खास्त करें। नेताद्वय ने स्थानीय सांसद तनुज पुनिया की भूरि-भूरि प्रशंसा करते कहा कि, आपके सांसद ने लोकसभा में किसानों की प्रमुख समस्या को उठाकर साबित कर दिया है कि, वह सच्चे किसान हितैषी राजनेता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने किसान पंचायत के आयोजक किसान कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह मोनू को सफल कार्यक्रम बधाई देते हुय कहा देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में स्थानीय संासद द्वारा मेंथा की खेती पर उठाये गये सवाल और उस पर से जी०एस०टी० मुक्त का सवाल उठाकर जो एैतिहासिक कार्य किया है उसके लिये बधाई के पात्र हैं हम कांग्रेस परिवार और इस विशाल किसान पंचायत की तरफ से सांसद तनुज पुनिया को विश्वास दिलाते हैं कि उनकी हर इंसाफ की लड़ाई में उनके साथ है। किसान पंचायत सम्मेलन को मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के0सी0 श्रीवास्तव, महामंत्री राम हरख रावत ने सम्बोधित किया कार्यक्रम के आयोजक देवेन्द्र सिंह मोनू ने आये हुये अतिथीगणों एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा मौजूद किसान भाईयों का आभार व्यक्त किया।
किसान पंचायत में मुख्य रूप से जलालुद्दीन गुड्डू, जंग बहादुर पटेल, संतोष कुमार चौरसिया, प्रदीप कुमार वर्मा, अनुज शर्मा, बनवारी लाल रावत, ताराचंद रावत, सुरेन्द्र वीर वर्मा, हजारी लाल रावत, राजू जैदी, दीपू शुक्ला, हरिनाथ रावत, मम्मू मियाँ, मोनू रावत, गजराज रावत, अजय रावतअरविन्द प्रधान, मुकेश वर्मा, कुलदीप वर्मा, राजकिशोर वर्मा, रंजीत यादव, मायाराम रावत, जाहिद अली, हरिशंकर यादव, केशवराम शर्मा, रामचन्दर रावत, आशाराम प्रधान, प्रेम कुमार तिवारी, पप्पू यादव, कौशल किशोर, वासुदेव सिंह, श्रीचंद रावत, बरसाती रावत, मोती लाल यादव, सहित सैंकड़ों की सख्या मंें किसान कांग्रेस के पदाधिकारी व किसान मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ