ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

फर्रूखाबाद में गरजा बाबा का बुलडोजर, अखिलेश ने कह दी बड़ी बात

 

LUCKNOW NEWS... फर्रूखाबाद के उखरा गांव में 25 घरों पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई पर पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अखिलेश ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर बुलडोजर की कार्रवाई का वीडियो शेयर करते हुए सरकार पर तंज भी कसा है। 

अखिलेश ने अपने एक्स हैंडल पर बुलडोजर की कार्रवाई का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ये है प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा। भाजपा बसे-बसाये घरों को गिराकर सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाये, पता नहीं वो दूसरों के घर गिराकर किस बात का बदला लेते हैं। हर गिरते घर के साथ भाजपा भी और भी नीचे गिर जाती है। अमृतकाल के सूचनार्थ : आज लोकसभा फर्रुखाबाद के विधानसभा अमृतपुर के ग्राम उखरा में सालों से बसे 25 ग़रीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर, न जाने कितने बड़े-बूढ़ों, बीमारों, बच्चों, माताओं, बहनों, बेटियों को भरी बरसात में बेघर किया गया। ये राजनीतिक क्रूरता की हद है। 
#नहीं_चाहिए_भाजपा"
इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले पर पार्टी की तरफ से भी बयान जारी किया। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार में राजनीतिक क्रूरता की हद हो गयी हैं, ये प्रतिरोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा है। बसे-बसाये घरों को गिराकर भाजपा सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाये, पता नहीं वे दूसरों के घर गिराकर किस बात का बदला लेते हैं। हर गिरते घर के साथ भाजपा और भी नीचे गिरती जा रही है। 

उन्होंने कहा कि आज लोकसभा क्षेत्र फर्रूखाबाद के विधान सभा क्षेत्र अमृतपुर के ग्राम उखरा में वर्षों से बसे 25 गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलाकर भाजपा सरकार ने न जाने कितने बड़े-बूढ़ों, बीमारों, बच्चों, माताओं, बहनों, बेटियों को बरसात में बेघर कर दिया। कई सालों से रह रहे लोगों का घर तोड़कर इस सरकार ने पीडीए समाज पर अत्याचार किया। भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आयी है। पीडीए समाज का शोषण कर रही है। गरीब परिवारों को उजाड़ने की भाजपा सरकार की यह कार्रवाई बेहद निन्दनीय है।

   

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार गरीबों को परेशान कर रही है। तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है। सत्ता संरक्षण में अन्याय और अत्याचार की पराकाष्ठा है। भाजपा सरकार जनता को दवाई, इलाज, चिकित्सा, षिक्षा और सुरक्षा नहीं दे पा रही है। गरीबों और पीड़ितों की मदद करने के बजाय उन्हें संकट में डाल रही है। 

अखिलेश ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन हो चुकी है। मनमानी पर उतारू है। आम जनता गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान किसी को भी इस सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले समय में जनता भाजपा सरकार के अन्याय, अत्याचार और अपमान का बदला जरूर लेगी।

LUCKNOW NEWS
AKHILESH YADAV 
SAMAJWADI PARTY
BJP 
GOVERNMENT
CM YOGI 
BULDOZER

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ