ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: मनु शर्मा ने साहित्य की हर विधा में कलम चलाई- गोप

 

Barabanki News... महाभारत के पात्रों की आत्मकथा लेखन के लिए विख्यात और पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार स्व. मनु शर्मा की 96वीं जयंती पर सोमवार को गांधी भवन में मनु शर्मा स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ विवेक सिंह वर्मा के 50वें जन्मदिवस पर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्हें अभिनंदन पत्र, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नेत्र सर्जन डॉ विवेक सिंह वर्मा और गांधीवादी चिंतक राजनाथ ने स्व. मनु शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सांसारिक जीवन और साहित्यिक विधा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि साहित्यकार मनु शर्मा ने साहित्य की हर विधा में लिखा है। उनकी रचनाएं देश की धरोहर हैं। उन्‍होंने अपनी कलम से पौराणिक उपन्‍यासों को आधुनिक संदर्भ दिया है। भारतीय भाषाओं में उनकी कृति कृष्‍ण की आत्‍मकथा एक कालजयी साहित्य है। समाजवादी सरकार में नेताजी मुलायम सिंह यादव ने मनु शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार के सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांधीवादी राजनाथ शर्मा ने कहा कि साहित्यकार मनु शर्मा बेहद सरल और सादगी पसंद व्यक्ति थे। उनकी सहजता के सभी कायल थे। उन्होंने आपातकाल के विरोध में कई कालजयी कविताएं लिखी, जो आज भी उन स्मृतियों को ताजा करती हैं। श्री शर्मा ने कहा कि मनु शर्मा की साहित्यिक परंपरा को सहेजने और आगे बढ़ाने का काम उनके बेटे हेमंत शर्मा कर रहे हैं। उनकी लेखन शैली के मनु शर्मा के वैचारिकी की झलक दिखाई पड़ती है।
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ विवेक सिंह वर्मा ने कहा कि मनु शर्मा ने अपनी कलम से सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ रत्नों में से एक थे। सभा का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। इस मौके पर सलाहउद्दीन किदवई, सत्यवान वर्मा, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, वीरेंद्र प्रधान, अजय वर्मा बबलू, डॉ कुलदीप सिंह, अशोक जायसवाल, के.पी सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, अजय शर्मा, विजय कुमार सिंह मुन्ना, भूपेंद्र सिंह बबलू, राजेश मौर्य, सोनू यादव, राघवेंद्र सिंह, बब्बू अरोड़ा, अनुपम सिंह राठौर, प्रधान सभाजीत सिंह, ओंकार सिंह, सभासद मनीष गौतम, शिवा शर्मा, शकील सिद्दीकी, ज्ञान सिंह यादव, सौरभ द्विवेदी, हसमत अली गुड्डू, अरविंद वर्मा, नीरज दुबे, बराती वर्मा आदि ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Barabanki News
Manu Sharma

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ