ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में महादेवा मेला आज से, देखें पूरा कार्यक्रम

 




Barabanki News... सुप्रसिद्ध पौराणिक महादेवा महोत्सव का शुक्रवार से आगाज हो रहा है। महादेव महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिये महादेवा परिसर में प्रशासन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। इस बार महादेवा महोत्सव में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा महादेवा महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित पौराणिक लोधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार से पारंपरिक रूप से लगने वाला अगहनी मेंला, जिसे महादेवा महोत्सव के नाम से जाना जाता है उसकी भव्य एवं दिव्य से शुरुआत होगी। इस बार महादेवा महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही महादेवा महोत्सव में पशु बाजार, खेल प्रतियोगिताएं व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।



मेला परिसर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

महादेवा महोत्सव की धूम प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भर में रहती है। दूर-दूर से लोग इस महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। प्रशासन के द्वारा महोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता रहा है। महादेवा महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने के लिये बाराबंकी के जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। महादेवा महोत्सव में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम महादेवा मेला परिसर में संपन्न होंगे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी।

महादेवा महोत्सव 2024 "शिवोऽहम्" प्रस्तावित कार्यक्रमों की समय-सारिणी


29.11.2024 शुक्रवार

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक

उद्घाटन समारोह स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम


सायं 4 बजे से 7 बजे तक

बहार सुगम संगीत एवं लोकगीत


सायं 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक

भजन संध्या प्रस्तुति (स्वाती मिश्रा)


30.11.2024 शनिवार

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक

स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्याक्रम


सायं 4 बजे से 7 बजे तक

जमुना प्रसाद कनौजिया लोकगायक एवं कठपुतली नृत्य


सायं 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक

राई नृत्य, आल्हा-ऊदल (फोक डांस नाइट) इंडियन आइडल म्यूजिक कंसर्ट


01.12.2024 रविवार

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक

स्थानीय कवि सम्मेलन


सायं 4 बजे से 7 बजे तक

सुर संगीत संध्या


सायं 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक

मानस कार्यक्रम


02.12.2024 सोमवार

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक

वालीबाल प्रतियोगिता


सायं 4 बजे से 7 बजे तक

अवधी गीत/भजन


सायं 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन


03.12.2024 मंगलवार

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक

वालीबाल प्रतियोगिता


सायं 4 बजे से 7 बजे तक

नाटक/जादू


सायं 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक

म्यूजिकल नाइट


04.12.2024 बुधवार

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक

 दंगल


सायं 4 बजे से 7 बजे तक

सांस्कृतिक कार्यक्रम कारवां फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुति


सायं 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक

भोजपुरी नाइट प्रस्तुति (रितेश पाण्डेय और निशा उपाध्याय)


05.12.2024 गुरूवार

 दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक

दंगल


सायं 4 बजे से 7 बजे तक

लोक नृत्य/झाँकी


सायं 7 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक

ब्रज की होली / मशाने की होली एवं समापन


Barabanki News

Mahadeva fair 

surveillance 

CCTV

cameras 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ