ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर 70 वर्षीय महिला को डंडे से मारा, हुई मौत, पती-पत्नी ने शव बोरी में कर दिया था फेंक

 

Barabanki News... जिले के लोनीकटरा पुलिस टीम ने रविवार को 70 वर्षीय वृद्ध महिला के हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आलाकत्ल व मृतका का मोबाइल बरामद किया गया है।


   

आपको बता दें कि शुक्रवार 27 दिसंबर को लोनीकटरा थाना क्षेत्र में लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग पर हुसैनाबाद चौराहे के पास 70 वर्षीय अज्ञात महिला का शव एक बोरी में मिला था। उसकी शिनाख्त लोनीकटरा थाना क्षेत्र के तहवापुर की सावित्री देवी पत्नी किशोरी लाल कश्यप के रूप में हुई थी। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर डॉग स्क्वाड व फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।

पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए रविवार को अभियुक्तगण लोनीकटरा थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद चौराहे प्रांशू तिवारी उर्फ रवि तिवारी पुत्र वेद प्रकाश और उसकी पत्नी संध्या तिवारी को हुसैनाबाद चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद डण्डा व मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। 

पूछताछ एवं जांच से पता चला कि मृतका, अभियुक्तगण से पूर्व से परिचित थी। 26 दिसंबर को मृतका भिलवल बाजार से अभियुक्तगण के साथ बाइक से उनके घर आयी थी। मृतका ने अभियुक्त के घर नाश्ता किया। कुछ देर बाद अभियुक्त प्रांशू तिवारी ने मृतका पर 1500 रुपये उसकी पैंट से चोरी कर लेने का आरोप लगाया। जिसमें दोनों के मध्य विवाद होने लगा। अभियुक्तगण द्वारा मृतका से विवाद के दौरान डण्डा सिर पर मार दिया गया। जिससे मृतका की मौके पर मृत्यु हो गयी। इसके बाद अभियुक्तगणों द्वारा मृतका के शव को बोरी में भरकर हुसैनाबाद चौराहा के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

Barabanki News
old woman 
accused 
stealing 
money 
beaten 
stick
died
husband
wife 
threw 
body 
sack

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ