ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 76वें गणतन्त्र दिवस पर भव्य परेड का आयोजन

 

Barabanki News... 76वें गणतन्त्र दिवस समारोह के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में रविवार को भव्य परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी और निरीक्षण किया। 

76वें गणतन्त्र दिवस (26 जनवरी 2025) समारोह के अवसर पर पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में भव्य परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने परेड का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने परेड को शपथ दिलाई। फतेहपुर के सीओ जगतराम कनौजिया ने परेड कमांडर प्रथम के रुप में भव्य परेड का नेतृत्व किया तथा परेड कमाण्डर द्वितीय उ0नि0स0पु0 राममूरत व तृतीय परेड कमाण्डर उ0नि0 राजेन्द्र सिंह विष्ट रहे।
परेड में कुल 06 टोलियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुलिस कार्यालय/अभियोजन कार्यालय टोली-प्रथम, महिला टोली-द्वितीय व एनसीसी टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। परेड का दर्शकगणों द्वारा तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड कमाण्डर्स, विजेता टोली कमाण्डर एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया गया एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रिता रमाकन्ती देवी पत्नी स्व0 श्री राम चन्द्र निवासिनी ग्राम व पोस्ट हरख थाना जैदपुर जनपद को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी को प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), थानाध्यक्ष सतरिख उ0नि0 अमर चौरसिया, मु0आ0ना0पु0 रामबली मिश्र,आरक्षी चालक सुशील कुमार सिंह,उ0नि0स0पु0 सुनील कुमार सिंह, उ0नि0ना0पु0 उदय प्रताप सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।

Barabanki News
Grand parade 
organized
76th Republic Day

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ