ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: महिलाओं की सुरक्षा और न्याय दिलाने में यूपी प्रथम- रजनी तिवारी

 

BaraBanki News... राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम बाराबंकी में 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन समारोह 2025 के दूसरे दिन बुधवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, उच्च शिक्षा एवं विशिष्ट अतिथि जन प्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुरक्षा और सुशासन समारोह 2025 के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ततपश्चात मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया गया।

   

सेवा, सुरक्षा और सुशासन समारोह 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम हो रहे है। सेवा, सुरक्षा और सुशासन के इन 08 वर्षो में प्रदेश ने खूब तरक्की की है। आज हमारा किसान समृद्ध हुआ है। विभिन्न योजनाओं द्वारा किसानों का सशक्तिकरण किया जा रहा है। बहन-बेटियों को स्वावलंबी बनने के लिये सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। हमने विद्यालयों को बेहतर बनाया। जिन मंडलो में उच्च शिक्षा के कॉलेज विश्विद्यालय नहीं थे वहाँ उनका निर्माण हुआ है। स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहा है। गांवों की सड़कों को देखकर शहरों जैसी अनुभूति हो रही है। आज हमारे गांव खुशहाल हो रहे है क्योंकि गांवों को मुख्य सडकों से जोड़ा गया है। विभिन्न योजनाओं में उत्तर प्रदेश आगे है। पीएम उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, ग्रामीण स्वच्छता योजना और महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने में यूपी प्रथम स्थान पर है। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य किया। झोपड़ी में रहने वाले गरीब को पक्के आवास दिए गए। राशन कार्ड, गैस कनेक्शन दिया। महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। नि:शुल्क शौचालय, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके उन्हें सशक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी स्टालों के पत्रक को पढ़कर सरकारी योजनाओं से लाभन्वित हो। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि बाराबंकी जनपद अब रोजगार उत्पादन के नाम से जाना जाता है, जो कि गर्व की बात है। कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार योजना का लाभ मिल रहा है। 2047 तक देश विकसित भारत बनेगा तभी प्रधानमंत्री जी का सपना पूर्ण होगा। द्वितीय सत्र में पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह ने उद्यमी एवं युवा कल्याण सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा सुरक्षा और सुशासन की बात करें तो ग्रामीण व शहरी जीवन की सबसे बड़ी समस्या रोटी कपड़ा और मकान होता है। सरकार ने इन बातों पर मंथन कर योजनाएं बनाई जिससे जनता को लाभ मिल रहा है। सरकार अंत्योदय से लेकर सर्वोदय का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया। 

 मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया 
सम्मानित मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी के जनपद आगमन पर सर्किट हाउस में जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

 डमी चेक, टूलकिट एवं विभिन्न योजनाओं के प्रमाण पत्र वित्रित
 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन, समारोह 2025 के अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को टूलकिट/ डमी चेक एवं विभिन्न योजनाओं का प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

 लोक कलाकारों ने गीतों से दी योजनाओं की जानकारी
 राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय ' सेवा, सुरक्षा और सुशासन, समारोह 2025 के द्वितीय दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के लोक गायक व जादू के कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से किया। सर्वप्रथम आल्हा गायक रघुनाथ ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और फिर भारत की संस्कृति आल्हा माड़ो की लड़ाई की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद लोक गायक निर्मल कुमार द्वारा दीप से दीप जलाओ अंधियारा सब जग का मिटाओ गीत गाकर सरकार की योजनाओं का बखान किया। इसके बाद लोक गायक उत्तम कुमार, सुशांत बाजपेई, विजय कुमार ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी। इबनैन रिज़वी द्वारा जादू का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 

जल संरक्षण के लिये किया प्रेरित 
जल जीवन मिशन के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देकर जल के महत्व को रेखांकित करते हुए जल संरक्षण के लिये लोगों को प्रेरित किया। 

प्रदर्शनी का किया अवलोकन 
नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जनमानस के लिये प्रदर्शनी को बहुत ही उपयोगी बताया। 

 किसान गोष्ठी आयोजित 
प्रगतिशील कृषक पद्मश्री राम सरन वर्मा ने कहा कि जिला मंडल में अग्रणी जिला है। यहां किसान प्रमुखता से आलू, मेंथा, तरबूज, शिमला मिर्च की खेती कर रहे है। यह मेला प्रगतिशील किसानों का मेला है। किसानों को जिले में अच्छी क्वालिटी का बीज मिल रहा है। तरबूज व केले की खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी एके मिश्र ने कहा कि लाइट के कारण कीड़ें खेतों में आ जाते हैं। हमें कीड़ों को नष्ट नहीं करना है बल्कि उनसे होने वाली फसल के नुकसान को रोकना है। बिना रासायनिक दवाओं के उत्पादन करने व वर्मी कम्पोस्ट खाद सहित जैविक खाद खेतों में उपयोग करने पर बल दिया। कृषि व्यवसाय करने के लिये डिप्लोमा कोर्स सम्बन्धी जानकारी भी प्रदान की। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ भास्कर मिश्र ने कहा कि फसल अवशेष खेतों में जलाना नहीं है बल्कि उसका समुचित उपयोग करना चाहिए।

BaraBanki News
UP 
first
providing 
safety 
justice 
women
Rajni Tiwari

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ