Lucknow News... प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति की पहल पर प्रदेश के 49 जनपदों के लिए व्यक्तियों के एक निकाय का गठन किया गया है। इस निकाय को नागरिक सुरक्षा कोर कहा जायेगा। जिला मजिस्टेªटों को उक्त कोरों का समादेशन के लिए नियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया है।
धर्मवीर प्रजापति ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों जैसे अम्बेडकरनगर, अमेठी, औरैया, उन्नाव, बहराइच, बाराबंकी, बलिया, बिजनौर, बदायू, चित्रकूटधाम, देवरिया, एटा, इटावा, फतेहपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कन्नौज, अमरोहा, कासगंज, कानपुर देहात, गौतमबुद्ध नगर, गाजीपुर, हापुड़, हमीरपुर, लखीमपुरखीरी, ललितपुर, कुशीनगर, कौशाम्बी, महोबा, मैनपुरी, महराजगंज, मऊ, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, सम्भल, संतरविदास नगर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर तथा बलरामपुर जनपद में व्यक्तियों के निकाय का गठन करने का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। व्यक्तियों के निकाय के गठन के लिए धर्मवीर प्रजापति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
प्रजापति ने बताया कि संबंधित जिलों के जिले मजिस्ट्रेट को पूर्वोक्त अधिनियम की धारा-4 की उपधारा-1 और नागरिक सुरक्षा नियमावली-1968 के नियम-19 के उपनियम-1 के अधीन शक्तियों का प्रयोग करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष-1962 में चीन आक्रमण के दौरान प्रदेश के 14 नगरों में हवाई आक्रमण से जनधन की हानि को कम करने औद्योगिक क्षेत्रों में उत्पादन बनाये रखने के उद्देश्य से की गयी थी। इसके उपरांत पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर (चन्दौली) को वाराणसी से अलग कर नागरिक सुरक्षा इकाई घोषित किया गया। इस प्रकार कुल 15 नागरिक सुरक्षा इकाई स्थापित किये गये। तत्पश्चात 2021 में 09 और जनपदों में नागरिक सुरक्षा इकाई की स्थापित की गयी थी।
प्रजापति ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को सफाई अभियान, पल्सपोलियो कार्यक्रम, प्रदूषण मुक्ति अभियान, आगजनी में सहायता, रक्तदान शिविर जैसे महत्वपूर्ण मामलों में सहयोग देने के लिए नागरिक सुरक्षा इकाई कार्य करती है।
Civil Defence Corps formed in 49 districts including Barabanki, know what is the purpose?
0 टिप्पणियाँ