Barabanki News... राजमाता अहिल्याबाई होलकर राजघराने में नहीं जन्मी थी, लेकिन नियत ने उन्हें इतिहास के पन्नों में अमर कर दिया। अपने पति और ससुर मल्हार राव होलकर के निधन के बाद उन्होनें मालवा की राजगद्दी की बागडोर सम्भाली और योग्य शासिका के रूप में उभरीं। आज हम नारी सशक्तीकरण की बात करते हैं, लेकिन अहिल्याबाई ने ये मंत्र सत्रहवीं शताब्दी में ही दे दिया था। उन्होनें अपना पूरा जीवन शसक्त नारी के रूप मेें जिया। आपने कशमीर से कन्या कुमारी तक, गुजरात से बंगाल तक सम्पूर्णं देश में मन्दिरों, तीर्थ स्थलों और धार्मिक संस्थानों को पुर्नजीवित करने का काम किया। धर्म, कर्म भक्ति और नारी शक्ति की प्रतीक राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयन्ती के अवसर पर हम कांग्रेस परिवार के साथ दिल की गहराइयों से नमन करते हैं।
उक्त उद्वगार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने आज राजमाता अहिल्याबाई की जयन्ती के अवसर पर सांसद तनुज पुनिया के ओबरी आवास पर कांग्रेस परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर कांग्रेस परिवार के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात व्यक्त किया।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने राजमाता अहिल्याबाई के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि, राजमाता अहिल्याबाई देश की उन महान नारियों में से थीं, जिन्होनें कठिन परिस्थितियों में जनता और समाज के हित में निर्णय लिये। उनका जीवन आज के नेताओं के लिये मार्ग दर्शन हैं। कांग्रेस पार्टी उनके आर्दशों पर चलकर गरीब, किसान, महिला और वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिये प्रतिबद्ध है।
राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयन्ती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में से मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, अजीत वर्मा, इरफान कुरैशी, अजय रावत, संजीव मिश्रा, मैनुद्दीन अंसारी, प्रशान्त सिंह, सन्तोष पाल, शेर बहादुर पाल, विजय पाल गौतम, भाई लाल गौतम, मोनू वर्मा, गोपी कनौजिया, डा0 शुऐब, गुड््डू गौतम सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ