ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: गो-सेवा आयोग के सदस्य ने 10 कृषकों को बायोगैस लगाने का दिया लक्ष्य

 

Barabanki News... उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने शनिवार को जनपद में संचालित गो आश्रय स्थल, विकास खण्ड बनीकोडर के कन्धईपुर एवं विकास खण्ड मसौली के अम्बौर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की व्यवस्था से संतुष्ट दिखें और उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तत्पश्चात सदस्य गो सेवा आयोग ने पद्म श्री रामसरन वर्मा के कृषि फार्म को भी देखा। 

 उन्होंने पद्म श्री रामसरन वर्मा द्वारा कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डालते हुए प्रशन्नता व्यक्त की और कहा कि हम सबको श्री वर्मा के अनुभव का लाभ प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने भ्रमण के दौरान जनपद मुख्यालय के लोकसभागार में जनपद स्तरीय अनुश्रवण मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति से जुडे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करके जनपद में संचालित गो आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में विधिवत जानकारी हासिल की। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 अतुल कुमार अवस्थी ने सदस्य गो सेवा आयोग को, जिले के गो आश्रय स्थलों के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया, जिस पर सदस्य गो सेवा आयोग द्वारा निर्देश दिये गये कि प्राकृतिक खेती किये जाने हेतु किसानो/पशुपालकों को प्रेरित किया जाए साथ ही ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के सहयोग से 10-10 कृषकों को चिन्हित करते हुए बायोगैस की स्थापना करायी जाय। उन्होने गो सेवा के प्रति टीम भावना के साथ कार्य किये जाने के निर्देश दिये एवं गो शालाओं में पानी की समुचित व्यवस्था, हरे चारे, चोकर/ दाना आदि की उपलब्धता, गर्मी/वर्षा से गोवंशों के बचाव हेतु आवश्यक उपाय किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में परियोजना निदेशक, डीआरडीए, क्षेत्राधिकारी नगर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जनपद के पशु चिकित्साधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। अन्त में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बाराबंकी द्वारा मा0 सदस्य गो सेवा आयोग एवं समस्त उपस्थित अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया।

Gau Sewa Aayog member gives target to 10 farmers to plant biogas

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ