Barabanki Neews... जिले के मसौली ब्लॉक क्षेत्र में नहर विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बीते दो दिनों से एक नहर कटी चल रही है। इसकी वजह से मसौली रजबहा नहर से तमाम किसानो की पिपरमेंट की फ़सल जलमग्न हो गयी है। किसान परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
बताते चलें कि चार दिन पूर्व नहरोंं में पानी छोड़ा गया हैय़ इसकी वजह से शनिवार को मसौली रजबहा नहर बांसा-धरौली मार्ग के निकट कट गयी। इसकी सूचना नहर विभाग को देने के बाद भी नहर को बांधा नहीं गया है। इसकी वजह से नहर का पानी खेतों मे भर रहा है। खेतों में पानी भरने की वजह से राम नवल वर्मा तीन बीघा मिर्च की खेती व बिरजू वर्मा दो बीघा रामराज की एक बीघा मिर्च खेती डूब गयी। नहर विभाग को सूचना देने के बाद भी नहर बांधी न जाने से किसान परेशान है।
Canal cut, many bighas of crop submerged, no hearing is being done
0 टिप्पणियाँ