Barabanki News... जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में बहुचर्चित व विवादित चिटफंड कंपनी LUCC के पूर्व मैनेजर का शव शनिवार की सुबह आम के बाग में एक पेड़ से लटकता मिला। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेद दिया है और जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बहुचर्चित व विवादित चिटफंड कंपनी LUCC के पूर्व मैनेजर स्वामी दयाल मिश्रा का शव शनिवार सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र के भवानियापुर गांव में घर से करीब 100 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। मृतक स्वामी दयाल 6 -7 महीने पहले जेल भेजा गया था। जमानत पर दो माह पहले रिहा होने के बाद समाजिक छवि धूमिल होने से वो काफी डिप्रेशन में था। आशा जताई जा रही है कि इसी डिप्रेशन की वजह से ही उसने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के पुत्र ने बताया कि LUCC में नौकरी उनकी कैरियर की सबसे बड़ी गलती थी। समाजिक व्यक्ति होने की वजह से वो कोर्ट कचेहरी और जेल जाने से काफी परेशान रहते थे।
Former manager of controversial chit fund firm LUCC has been in depression for a long time
0 टिप्पणियाँ