Barabanki News,,, जिले के मसौली थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता युवक का शव रविवार को दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र शारदा सहायक डबल नहर से शव बरामद हुआ हैं। मृतक की स्कूटी शनिवार को बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम पंजरौली के निकट नहर पुल से बरामद हुई थी।
बताते चले कि 26 सितम्बर की शाम करीब साढ़े 6 बजे मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम् बांसा निवासी 24 वर्षीय हाफिज रईस पुत्र् कलीम मोबाइल चार्जिंग पर लगाने के बाद् इलेक्ट्रिक स्कूटी से घर मे बिना बताये कही चला गया था। देर रात तक घर वापस नही लौटने पर परेशान परिजनों ने तलाश की, परन्तु पता नहीं चला। शनिवार को परेशान हाल पिता कलीम ने मसौली थाने में गुमशुदगी दर्ज करा। पुलिस युवक की तलाश मे जुटी थी। तभी बदोसराय थाना क्षेत्र के ग्राम पंजरौली के निकट शारदा सहायक डबल नहर पर उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी मिली थी। नेज रफ्तार से बह रही नहर पुल पर स्कूटी मिलते ही परिजनों ने किसी अनहोनी घटना की आशंका जताई थी। रविवार को पुलिस टीम ने तलाश शुरु की लेकिन शव का पता नही चल सका। इसी बींच दरियाबाद थाना क्षेत्र के आलियाबाद झाल मे युवक के शव मिलने की सूचना पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
मृतक चार भाइयो एव तीन बहनो मे चौथे नम्बर पर था। जिसमे दो भाई एव दो बहनो की शादी हो चुकी थी। वर्ष 2018 मे माँ की मृत्यु होने के बाद् मृतक हमेशा टेंशन मे रहता था। जवान बेटे की मौत से जहां बूढ़े बाप् कलीम एव उनकी भाई एव बहनो का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ