Barbanki News... प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा है कि सरदार पटेल अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज हम लोग अखंड भारत में जी रहे होते। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरदार पटेल का संच्चे अनुयायी बताया और कहा कि वो सरदार पटेल के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं।
नगर के जिला पंचायत सभागार में सरदार पटेल एट 150 यूनिटि मार्च के संभंध में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिनेश शर्मा ने एक बार इतिहास के पन्नों को पलटते हुए कांग्रेस पर आरोपों की बारिश की उन्होंने कहा ये कांग्रेस का दुर्भाग्य कहें कि देश का दुर्भाग्य, जो सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री नहीं बने। उन्होंने आगे कहा कि पटेल जैसे लौह पुरुष के कड़े निर्णयों के कारण आज भारत का आप वर्तमान स्वरुप देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर पटेल जी शायद प्रधानमंत्री होते, तो हम लोग अखंड भारत के नागरिक होते। शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल का जो जीवन वृत है वो आदर्श है राष्ट्र को मजबूत करने और एक करने में और इसी से देश विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कहा उस वक्त ज्यादातर लोग चाह रहे थे कि सरदार साहब प्रधानमंत्री बनें, लेकिन जीतने के बाद भी उन्हे प्रधानमंत्री नही दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औज लौह पुरुष के सच्चे अनुयायी के रूप में आए हैं। उन्होंने उनके वीजन को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जो देश को विकसित राष्ट्र बनाने का रास्ता है। वो लौह पुरुष की सरदार गाथा के माध्यम से निकलेगा।
इससे पहले उन्होंने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पदयात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय पदयात्राओं की शुरूआत 31 से होगी और 26 नवंबर तक चलेगी, जबकि राष्ट्रीय स्तर की पदयात्राएं 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि इस पहल का उददेश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक, सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते है और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते है। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओ की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इसी पहल के तहत, 6 को खेल एवं युवा मंत्रालय ने Sardar @150 Unity March की शुरूआत की। यह भारत सरकार और My Bharat की पहल है, जो लौह पुरूष सरकार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित है। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओ में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक भारत बनाया, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिये युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
डिजिटल चरण की शुरूआत
6 अक्टूबर को
केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डा० मनसुख मांडविया ने इस अभियान का डिजिटल शुभारंभ My Bharat पोर्टल पर किया। इस चरण में सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध लेखन और Sardar@150 Young Leaders Program शामिल है। इस दौरान सरदार @150 यंग लीडर्स प्रोग्राम के 150 विजेताओ को राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
अभियान के चरण
1. जिला स्तरीय पदयात्राएं (31 अक्टूबर 25 नवंबर 2025)
a. हर संसदीय क्षेत्र के सभी जिलो में 3 दिन तक 8-10 किमी लंबी पदयात्रा होगी।
b. पदयात्रा से पहले स्थानीय लोगो में माहौल बनाने के लिए स्कूल, कालेजों में अलग अलग प्री ईवेंट गतिविधियां, जैसे कि निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, सरदार पटेल जी
a. 152 किमी की पत्रयात्रा करमसद (पटेल जी का जन्मस्थान) से स्टैच्यू आफ यूनिटी, केवड़िया तक निकाली जाएगी।

0 टिप्पणियाँ