Barabanki News... केरल के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी की आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद युवा कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और संघ पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिजवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के छाया चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने संघ के दोषी कार्यकर्ताओं का पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इस गंभीर मामले का संज्ञान लेकर RSS पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अतिरिक्त, युवा कांग्रेस ने देशभर में लगने वाले संघ के प्रशिक्षण शिविरों, कैंपों और कार्यालयों की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आनंदू अजी के यौन शोषण के लिए जिम्मेदार लोगों की उच्च स्तरीय जांच कर उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिजवी ने बाताया कि आनंदू अजी केरल के कोट्टायम के रहने वाले थे। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के थंबानुर स्थित एक लॉज में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। अपनी आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने स्पष्ट रूप से संघ के लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिससे यह मामला गंभीर हो गया है।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से, विजयपाल गौतम, चंदन बाजपेई, अनिरुद्ध प्रताप, अंकुर, सिंह यादव, तरुण बख्श, मोहम्मद मोनिश, गुलशन, शुभम यादव, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद महफूज, राज वर्मा, अमन खान, अब्दुल समद, मनोज वर्मा, अजय बाल्मीकि, गुड्डू गौतम, राज गुप्ता, राजकरन, बबलू सिंह, रामगोपाल यादव, शुभम वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, प्रकाश वाल्मीकि, नीरज थापा, सहित दर्जनों की संख्या में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे
Kerala engineer suicide case: Youth Congress protests

0 टिप्पणियाँ