ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: TET अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन के लिए तैयारियां शुरू, बैठक और जन जागरण अभियान जारी

 

Barabanki News... सभी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य किए जाने के फैसले के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो गया है। इस आदेश से उत्तर प्रदेश के लगभग 1 लाख 80 हजार और बाराबंकी जिले के लगभग 2500 से 3000 शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। 

 जिले के शिक्षक संगठनों ने अखिल भारतीय शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 24 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि 25 से 31 अक्टूबर तक जिले के सभी ब्लॉकों में जन जागरण अभियान और शिक्षकों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी और अधिक से अधिक शिक्षकों को दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। अभिषेक सिंह ने कहा कि TET को अनिवार्य करने का निर्णय उन शिक्षकों के साथ अन्याय है जिन्होंने अपनी नियुक्ति के समय की पात्रता शर्तों के अनुसार पद प्राप्त किए थे।उन्होंने बताया कि यह आदेश शिक्षकों की सेवा सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। संयुक्त मोर्चा की प्रमुख मांगों में TET अनिवार्यता आदेश में संशोधन, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के ठोस उपाय और संसद से अध्यादेश लाकर शिक्षकों के हितों की रक्षा शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ