Barabanki News... जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह ननिहाल आई युवती का शव बरामदे की छत में छल्ले से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मसौली थाना क्षेत्र के नौबस्ता की 20 वर्षीय वर्तिका सिंह पुत्री अर्जुन एक दिन पहले सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में अपने नाना मंशाराम के घर आई थी। बुधवार को उसके नाना और मां धान काटने खेत चले गए। खेत से लौटने पर उन्होंने वर्तिका को बरामदे के छल्ले से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सफदरगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, वर्तिका सिंह के पिता अर्जुन पिछले छह वर्षों से लापता हैं। उसके दो छोटे भाई सचिन (12) और आयुष (10) तथा एक विवाहित बहन भी है। मौके पर पूर्व प्रधान राजेश कुमार वर्मा, प्रधान मसूद रियाज और लेखपाल आशुतोष मिश्रा भी उपस्थित थे। वर्तिका की मां पालावती ने बताया कि वह अपने पिता के यहां सैदनपुर में रहती हैं, क्योंकि उनकी माँ का निधन हो गया है और उनकी एक बहन मानसिक रूप से कमजोर है। पिता की अधिक उम्र के कारण वह उनकी देखभाल करती हैं। उन्होंने बताया कि वर्तिका कल ही नौबस्ता से यहां आई थी और वे सुबह खेत चले गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने वर्तिका को लटका हुआ पाया। मौत की वजह अभी स्पष्ट हो सकी है। सफदरगंज के कोतवाल अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और विधिक कार्रवाई जारी है।
The body of a young woman was found hanging in the verandah

0 टिप्पणियाँ