ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: 10वीं सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

 

Barabanki News... 10वीं सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 10 बजे बाबू केडी सिंह स्टेडियम में हुआ। उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बच्चों को संबोधित किया। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया और उन्हें भविष्य में हर प्रकार की सुविधा देने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता में 264 बालक और 128 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग़ कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 43 जिले के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आज इंडियन राउंड की प्रतियोगिता 30 और 20 मी के दूरी से कराई गई। दोपहर में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम शकल ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक वेद कुमार एवं बलराम कृष्ण यादव तथा उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा मंडलीय खेल अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर तथा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष हरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष अश्वनी वर्मा, बाबूराम सिंह, सुनील यादव, जितेंद्र पटेल, पवन वर्मा, पंकज पांडे, विवेक सिंह, आशुतोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।

10th Sub-Junior Archery Championship begins

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ