ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: किसानों की समस्या हल नहीं कर पा रहे मुख्यमंत्री

 

Barabanki News... मुख्यमंत्री बिहार से लेकर जनपद मे दौड लगा रहे हैं, लेकिन किसानों की असमय बरसात से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा नहीं दे पा रहे हैं। किसानों को खाद उपलब्ध नहीं करा पाये हैं। साथ ही धान की खरीद कागजो पर ही सीमित है। उक्त विचार नगर के गन्ना दफ्तर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के एक दिवसीय धरने की सम्वेधित करते हुये राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है और किसान की किसी भी समस्या का समाधान करने मे अवमर्थ है।

जिला सचिव बृज मोहन ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिती खराब इस लिए आवश्यक है कि अविलम्ब किसानों के सभी कर्जा माफ किए जाए । धरना सभा को शिवदर्शन वर्मा पार्टी के राज्य परिषद सदस्य प्रवीन कुमार मुनेश्वर बक्श, रामनरेश वर्मा आदि ने सम्बन्धित किया। सभा का संचालन किसान सभा के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया धरने में महेन्द्र कुमार, सच्चिदानंद सिंह , सुन्दर सोनी, दिग्विजय सिंह, अमर सिंह (गुड्ड), राजकुमार, आशीष कुमार वर्मा, सन्दीप कुमार तिवारी, राम नरेश, मोगेन्द्र सिंह, प्रेम चन्द्र वर्मा,राजेन्द्र बहादुर रुबी सिंह चन्देल, दीपक कुमार वर्मा, जितेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

The Chief Minister is not able to solve the problems of the farmers

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ