ताज़ा खबरें

7/recent/ticker-posts

Barabanki: CPI नेता का आरोप, न्याय कार्यपालिका का अंग हो गया

 

Barabanki News... भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के राज्य परिषद के सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में न्याय, दगाईयों के पक्ष में खड़ा है और पीड़ित पक्ष को फाँसी हो रही है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि न्याय का अंग हो गई है जबकि संविधान की अवधारणा है कि न्यायपालिका एक स्वतन्त्र संस्था है। न्याय संविधान के अनुसार न होकर मनुस्मृति के अनुसार हो रहा है। सुमन ने पार्टी की बैठक के बाद एक बयान जारी करके ये बात कही है। 

 उन्होने ये बताया कि CPI का 100वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तरीय नेताओं को भी बुलाया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी मजदूर और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन भी करेगी। पार्टी के जिला सचिव बृज‌मोहन वर्मा में कहा कि पार्टी का शताब्दी समारोह 26 दिसम्बर को उत्साहपूर्वक मनाया जायेगा। जिसमे इतिहास की महत्व-पूर्ण परिघटनाओं को भी प्रदर्शित किया जायेगा। 

 राज्य परिषद सदस्य प्रवीन कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए जाति को बढावा देने के लिए मंत्रियो को इस्तीफा करवाकर प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। बैठक को शिवदर्शन वर्मा, मुनेश्वर प्रसाद रामनरेश वर्मा, आदि ने सम्बोधित किया। जिला कौंसिल का संचालन किसान सभा के अध्यक्ष विनय कुमार सिहं में किया। बैठक में मो० कदीर, प्रेम चंद वर्मा, संदीप तिवारी, महेन्द्र यादव, विवेक वर्मा दीपक शर्मा आदि प्रमुख नेता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ